लक्ष्य कथन
कैनेडा और उत्तरी अमेरिका के जनसामान्य में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के ज्ञान की वृद्धि करना और उसके प्रति अभिरुचि बढ़ाना; प्रवासी हिन्दी लेखकों की पुस्तकों के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार में सहायता करना।
परिकल्पना
हिन्दी लेखन कला और हिन्दी साहित्य की शिक्षा
हिन्दी लेखन के लिए कम्प्यूटर ज्ञान की सुविधा
अहिन्दी-साहित्य का हिन्दी में अनुवाद
पुस्तकों के प्रकाशन और सम्पादन की सुविधा
विद्वानों द्वार हिन्दी साहित्य, व्यवसाय, पर्यावरण और दर्शन पर भाषणों का आयोजन
पुस्तक प्रदर्शनियों, जन-संगोष्ठियों और सम्मेलनों का हिन्दी भाषा और साहित्य के संवर्द्धन के लिए आयोजन
अस्पतालों और अन्य संस्थाओं और जन-सामान्य के लिए हिन्दी अनुवाद की सुविधा जिनकी मातृ-भाषा इंग्लिश नहीं है
लाभनिर्पेक्ष संस्थाओं, लाभनिर्पेक्ष सामाजिक, सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थाओं के साथ हिन्दी पुस्तकों, हिन्दी लेखकों और हिन्दी साहित्य से संबन्धित कार्यों में सहयोग और साझेदारी
कनाडा के समाज में प्रवासी भारतीयों का, कनाडा के दृष्टिकोण से हिन्दी में लिखित “भारतीय-कनेडीयन साहित्य’ द्वारा समन्वय
हिन्दी लेखकों और विद्वानों के लिए हिंदी की ई-पत्रिका और ई-पुस्तकालय का हिन्दी वेबसाइट द्वारा आयोजन
